उतई। कोरोना संक्रमण के दौरान पिछले शिक्षा सत्र में प्रदेश के अनेक स्कूलों में फीस को लेकर पालक और स्कूल प्रबंधन के बीच कई दौर की बात हुई। कई स्कूलों ने कोरोना काल मे आर्थिक संकट के कारण फीस में कमी भी किये तो कई स्कूलों में पूरा फीस मांगी गई।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र नगर पंचायत उतई में भी पालकों ने फीस को लेकर प्रदर्शन किए उसके बाद पालकों को फीस में छूट प्रदान किये गए। लेकिन जब बच्चों को मार्क शीट दिया जा रहा है तो कई बच्चो को उनके विषयों में उन्हें अनुतीर्ण घोषित करने के बाद जनरल प्रमोशन लिखा जा रहा है।
गौरतलब हो शासन द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि इस सत्र में कक्षा 1 से 9 एवं 11 वी के विद्यार्थियों का जनरल प्रमोशन किया जाएगा। लेकिन उतई स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए छात्र छात्राओं की अंकसूची में के विषयों में उन्हें अनुत्तीर्ण लिखने के बाद जनरल प्रमोशन लिखा जा रहा है। जबकि शासन के निर्देशानुसार जो छात्र अनुत्तीर्ण हो जायेंगे, उन्हें अंक पत्र तो दिये जायेंगे लेकिन उसमें फेल नही लिखा जाना है।
गौरतलब हो कि शिक्षा सत्र 2020-21 में भी कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से हुआ है। कई बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई में शामिल नही हो पाए है। जिसके कारण वे अपने बच्चों को स्कूल द्वारा घोषित की गई ऑनलाइन वार्षिक परीक्षा में शामिल नही कर पाए।
छात्र-छात्राएं पूरे साल पढ़ाई करने के बाद उनकी वार्षिक परीक्षा होने के बाद जब रिजल्ट जारी करता है तो सभी परीक्षार्थियों को रिजल्ट देता है। इसमें उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दोनों विद्यार्थी शामिल होते हैं। पिछले दो शिक्षा सत्र कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया है। स्कूल कालेज बंद है। पढ़ाई में निरंतरता बनाये रखने ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है लेकिन इसमें भी सभी बच्चे शामिल नही हो पा रहे है।
वर्षण:-
किसी भी बच्चे की अंकसूची में अनुत्तीर्ण नही लिखा जा सकता है। या तो उन्हें ग्रेड दिया जाता है या फिर उसके प्रदर्शन के अनुसार लिखा जा सकता है। आपके द्वारा जानकारी मिली है सोमवार को जांच करवा रहा हु।
डॉ केवी राव
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग
