छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, 10 लाख मजदूरों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी राशि : क्रांति भूषण साहू


देवरीबगला / जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव क्रांति भूषण साहू ने कहा कि ग्रामीण कृषि मजदूरों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूरों के लिए ये घोषणा है। छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू की जाएगी। इसी वित्तीय वर्ष से यह योजना लागू हो जाएगी।
भूमिहीन कृषक मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि कब और कितनी दी जाएगी इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो रही है। योजना से 10 लाख से ज्यादा मजदूरों को फायदा मिलेगा।
जिला कांग्रेस के संयुक्त सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनरेगा, नरवा विकास, गोठान व ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इससे गांव गरीब किसान मजदूर को लाभ होगा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *