पाटन–विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नारधी में एन.एस.पी .सी.एल.के सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 32 लाख की लागत से मंगल भवन एवं आहता के निर्माण पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने जनता को समर्पित किया इसके अलावा श्री वर्मा ने कांग्रेस जनों के सहयोग से बनने वाले कांग्रेस भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन किया,,इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि ग्राम में मंगल भवन के निर्माण के बाद ग्राम में लोगो के सुख दुख में इस भवन का उपयोग किया जा सकेगा श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनहित के सभी कार्यो को प्राथमिकता से पूरा करने निर्देश दिए है पाटन विधानसभा में सर्वांगीण विकास हो रहा है इस अवसर पर सरपंच ललित सिन्हा, उप सरपंच शारदा वर्मा ,पंच उत्तम सिन्हा, पंच पुराणिक बन्छोर, भारत वर्मा, अवध बन्छोर ,दीपेश साहू, शेष नारायण सिन्हा, डिलेश सिन्हा एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे,,लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अवसर पर सरपंच ललित सिन्हा का जन्म दिवस है जिसको ओएसडी आशीष वर्मा ने केक काट कर सरपंच एवं सेक्टर प्रभारी ललित सिन्हा को जन्म दिन के लिये बधाई एवं शुभकामना दी इस अवसर पर नारधी सेक्टर के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

