स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जितने शासकीय अवकाशों एवं सप्ताहिक अवकाश मे कार्य किये है उसकी गणना कर ओवरटाइम बनाकर वेतन भुगतान किया जावे-सैय्यद असलम

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश स्वास्थ महामंत्री सैय्यद असलम ने प्रदेश के मुखयमंत्री भूपेश बघेल से मांग रखी है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड काल मार्च 2020 से जून 2021 तक लगातार डयूटी करते अपने 36 शासकीय अवकाश जिसमे विभिन्न त्योहार सम्मलित है ओर 62 रविवार के अवकाश को भी शासन के निर्देश ओर जनता के सेवा मे लगा दिया है । सैय्यद असलम ने बताया कि इस दौरान विभिन्न सरकारी कर्मचारी इन अवकाशों का लाभ लिए है ओर महामारी एक्ट ओर वैश्विक महामारी के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दिया है इसलिए इन अवकाशों के परिप्रेक्ष्य मे इनका सेवा परिश्रम स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन के साथ देना चाहिए। सैय्यद असलम ने बताया कि शासकीय नियमानुसार सप्ताह मे सप्ताहिक अवकाश कर्मचारियों का अधिकार है अगर कोई इसके अतिरिक्त समय कार्य लेते है तो नियमानुसार ओवर टाइम देने का नियम है । ऐसी स्थिति मे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जितने शासकीय अवकाशों ओर सप्ताहिक अवकाश मे कार्य किया है उसकी गणना कर ओवरटाइम बनाकर वेतन भुगतान किया जाना चाहिए । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने इस महत्वपूर्ण विषय पर कैबिनेट पर चर्चा करने ओर नियमानुसार कार्रवाई कर स्वास्थ कर्मचारियों को सौगात देने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *