स्वयंसेवक की भूमिका में नजर आएगी भाजपा समस्त मंडलों में संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को लेकर चलाएगी अभियान

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद —केंद्र की सरकार कोरोना महामारी नियंत्रण को लेकर गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना को लेकर आमजनता के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जिसमें देश को टीका उपलब्ध कराने के अलावा आत्मनिर्भर बनाने की अनेक योजना लागू की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक को जवाबदारी देने की योजना तैयार की गई है। जिसके तहत गरियाबंद जिले के भाजपा संगठन के 9 मंडलों में स्वास्थ्य स्वयंसेवक संयोजक और सहसंयोजक बनाए गए हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने बताया कि स्वास्थ्य स्वयंसेवकों द्वारा कोविड-19 के संक्रमित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने, लोगों को संभावित संक्रमित होने के बचाव और सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा। बताया कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक भाजपा मंडल गरियाबंद संयोजक डॉ दीपेश दीवान, सहसंयोजक सीमा जांगड़े, मंडल पांडुका संयोजक डॉ गोविंद तिवारी, सह संयोजक स्निग्धा शर्मा, देवभोग मंडल संयोजक डॉ टिकेंद्र नागेश, सह संयोजक प्रमोद यादव, राजिम मंडल संयोजक डॉ दिलीप साहू, सह संयोजक छाया राही, झाखरपारा मंडल संयोजक डॉ पदलोचन जगत, सहसंयोजक अंतर्यामी अवस्थी, गोहरापदर मंडल संयोजक डॉ रामदास मानिकपुरी, सह संयोजक डॉ प्रेम अवतार खरे, फिंगेश्वर मंडल संयोजक डॉ गंगाराम साहू, सहसंयोजक मुकेश साहू, मैनपुर मंडल संयोजक डॉ आशुतोष राय, सहसंयोजक महेश कश्यप, छुरा मंडल संयोजक डॉ डोमन पटेल, सहसंयोजक आनंद सिन्हा को बनाया गया है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम किया है, अब जनता भली-भांति समझ चुकी है, कि केंद्र की भाजपा सरकार आमजनता के हित में कार्य करते हुए कोविड-19 को लेकर जागरूक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *