पाटन का चहुँमुखी हो रहा विकास-आशीष वर्मा,तेलीगुंडरा में 50 लाख के विकास कार्यों हुआ लोकार्पण

पाटन। विधानसभा के ग्राम तेलीगुन्डरा में लगभग 50 लाख का लोकार्पण, समारोह हुआ, इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि आशीष वर्मा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सभापति जिला पंचायत दुर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी फ़क़ीर वर्मा, श्रीमती राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रमन टिकरिहा जी सभापति जनपद पंचायत पाटन, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, कांग्रेस नेता कमलेश नेताम कृष्णा साहू सेक्टर प्रभारी कांग्रेस संग़ठन के लोग सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि ग्राम तेलीगुंडरा में लगभग 3 करोड़ से अधिक विकास कार्यों प्रगति में है, जिसमें क्रेडा के तहत एरिगेशन, डोम सेड निर्माण 24 लाख का कार्य पूर्ण चुका है, साथ ही तालाब सौन्दर्यीकरण 50 लाख का किया जा रहा है, विकास के मामले में पाटन के हर क्षेत्र को अग्रणी बनाया जा रहा है, पाटन विधानसभा क्षेत्र का समुचित तरीके से विकास करने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिबध्द है ऐसे ही विकास निरन्तर आगे भी होता रहेगा।

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि पाटन क्षेत्र के हर ग्राम, में विकास की गंगा बह रही है, इसी क्रम में और निरन्तरता से बहती रहेगी, विकास के मामले मान मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकास में कोई कमी नही आएगी, मुख्यमंत्री भुपेश भैया हम सबके विश्वास के प्रतीक है, हम सब के सुख दुःख के साथी है, और हमेशा उनका सहयोग सबको मिलता है, स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा, सड़क के क्षेत्र में मान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आमूल चूल परिवर्तन किया जा रहा है।

इस अवसर पर सरपँच मनीष पटेल, डोमेन्द्र गुरूपंच, पुरषोत्तम निर्मल, युवराज साहू, प्रेम साहू, दादू साहू, श्याम लाल गुरूपंच, भगवान लाल देवांगन, परदेशी राम पटेल, गौतम पटेल, भाऊ आम यादव, ग्राम पंच, व कांग्रेस जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *