खोपली के ग्रामीणों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

रिपोर्टर:रोशन सिंह बम्भोले

उतई । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र उतई मंडल के ग्राम पंचायत खोपली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को टेलीविजन के माध्यम से देखा गया व सुना गया । मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा वैक्सीन न लेना खतरनाक है, और कहा कि मैं और मेरी मां ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए है । आप भी लगवाएं । जिसे सुन कर ग्रामवासियों ने कहा की हम भी वैक्सीन लगवाएंगे। मन की बात को सुनने के लिए मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, राजू लाल साहू, प्रमोद काकडे, जितेंद्र वर्मा, टिकेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, गोकुल साहू, किशन साहू, ताम्रध्वज साहू, अशोक साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, ललित यादव, भीखम मारकंडे, शुभम वर्मा, आशीष वर्मा, अश्वनी कुमार वर्मा, संतोष साहू, रामकृष्ण साहू, देवेंद्र भारती, मनसा भारती सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *