उतई। ग्राम पंचायत उमरपोटी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम 24 जून को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव करेंगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, जिला पंचायत सभापति श्रीमती योगिता चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती झमित गायकवाड़, पीसीसी महासचिव जितेन्द्र साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन, जिला पंचायत के पूर्व सभापति केशव बंटी हरमुख विशेष अतिथि होंगे। सरपंच टिकेन्द्र ठाकुर, उपसरपंच
महेश कौशिक ने कार्यक्रम में नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।
