राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में पाटन की परिधि शर्मा प्रथम

रायपुर —छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर आयोजित ऑनलाइन स्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यूनियन क्लब में सुबह 11:30 बजे छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप जुनेजा विधायक (रायपुर उत्तर) तथा अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। ओलंपिक संघ द्वारा बीते दिनों आनलाइन निबंध, छत्तीसगढ़ी स्लोगन, योगासन, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के 1600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में अमलेश्वर पाटन निवासी परिधि शर्मा ने निबंध प्रतियोगिता में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर मुख्य अतिथि के हाथों नगद ₹3000, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया । इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के सचिव राजीव मेहता जी ,खेल मंत्री उमेश पटेल एवं शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वर्चुअली विजेता प्रतिभागियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *