मैनपुर सड़क निर्माण के साईड सोल्डर मे मिट्टी डाल देने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने कलेक्टर एवं एसपी को पत्र लिखकर किया अगाह,,

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर खबर
कमार विकास अभिकरण गरियाबंद के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने गरियाबंद जिला के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को पत्र लिखकर मांग किया है कि मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे 130सी मे सड़क निर्माण के बाद सड़क किनारे साईड सोल्डर मे मुरम के बजाय मिट्टी डाल देने से हल्की बारिश के कारण मिट्टी मे दलदल व कीचड़ हो जाने तथा सड़क किनारे साईड सोल्डर मे गड्ढे हो जाने से आये दिनो वाहन नेशनल हाईवे फंस रही है और यात्रियो को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर इससे लगातार दुर्घटनाओं मे इजाफा हो रहा है। कमार विकास अभिकरण गरियाबंद के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने गरियाबंद जिला के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को मांग किया है कि सड़क किनारे साईड सोल्डर मे सुधार करवाया जाये जिससे लोगो को दुर्घटनाओं का सामना करना न पड़े और लोग सुरक्षित आना जाना कर सके।
गरियाबंद कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने news24 कैरेट संवाददाता को बताया कि लंबे वर्षो बाद भुपेश सरकार के प्रयास से नेशनल हाईवे मैनपुर देवभोग मार्ग मे डामरीकरण किया जा रहा है लेकिन साईड सोल्डर के कार्य मे ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है मुरम के जगह मिट्टी डाल दिया जा रहा है जो हल्की बारिश मे कीचड़ मे तब्दील हो रहा है और आये दिनो मैनपुर देवभोग मार्ग बड़े वाहन फंस रहे है जंगल के भीतर घंटो जाम लग रही है तो वही मोटर सायकल चालको साईड देते समय चक्के के फिसलने व गिरने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है।
शासन प्रशासन से यही चाहता हूं कि समस्याओं का समाधान हो

कमार विकास अभिकरण के सदस्य द्वारा कलेक्टर,एस पी को लिखा पत्र,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *