युवा विप्र संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गये प्रशांत शर्मा

पाटन—स्थानीय निवासी ब्राह्मणों को संगठित करने के उद्देश्य से युवा विप्र संगठन का निर्माण किया गया है, जिसके सामान्य बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से युवा विप्र संगठन के स्वप्नदृष्टा प्रशांत(पाण्डेय) शर्मा ग्राम घुघुवा निवासी को प्रथम कार्यकारी अध्यक्ष चुना। बैठक में सदस्यों को संगठन विस्तार संबंधित जिम्मेदारी दी गई, सभी सदस्यों को पूर्ण सक्रियता दिखाने चर्चा किया गया। संगठन द्वारा सार्वजनिक रूप से जानकारी दिया गया है कि कोई भी विप्रवर सहयोग, संगठन संबंधित चर्चा या संगठन से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर 7987501538 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में दीपक शर्मा, अनिष शर्मा, सुभम शर्मा, अजय तिवारी, हर्ष तिवारी, संतोष शर्मा, रेवतीरमन शर्मा, नवीन अवस्थी, विकास शर्मा, योगेश शर्मा, आशीष शर्मा, एकांत शर्मा व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने के लिए सभी सदस्यों का आभार। संगठन हित निजी स्वार्थों से ऊपर रहकर आपसी सहयोग, विप्र एकता अखंडता भाईचारा की भावना पर जोर दिया जायेगा। विप्र समाज के सभी वरिष्ठ विप्रजनों से आशीर्वाद, मार्गदर्शन व संरक्षण की आवश्यकता पर सामुहिक रूप से ध्यान देंगे, कोई भी विप्र अपने आप को अकेला असहाय महसूस न करें।
_प्रशांत शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *