हाथी प्रभावित ग्रामीणों को शासन मुआवजा दे-चंद्रमौली मिश्रा

भानूप्रतापपुर। शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने अपने शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ जंगली हाथी प्रभावित ग्राम मरदेल ,डोंगरी पारा का दौरा किया एवं वहां हाथी प्रभावित ग्राम वासियों से मुलाकात कर उन्हें शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा तत्काल प्रदान करने की मांग करते हुए उपस्थित वन अधिकारियों से चर्चा किया गया एवं उच्चाधिकारियों से चर्चा कर कहा गया है कि अभी वर्तमान में किसानी का समय है और हाथी ग्रामीणों का बीज खा गए हैं एवं ग्रामीणों के राशन पानी एवं उनके घरों को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा दिए हैं ।अभी अगर वर्तमान में किसानों को बीज उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो किसान फसल नहीं ले पाएंगे एवं अगर ग्रामीणों के रहने की व्यवस्था नहीं की जाती है तो भारी बारिश में किसान कहां जाएंगे ।इसलिए किसानों हेतु सरकार तत्काल बीज उपलब्ध कराएं एवं उनके रहने हेतु व्यवस्था करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *