पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा के गौठान में रविवार को रोका छेका कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले गौमाता की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। सरपंच अंजीता साहू द्वारा चरवाहा कृष्णा यादव को टिका लगाकर आरती कर एवम नव वस्त्र देकर सम्मान किया गया। स्वच्छ्ता समूह की महिलाओं के द्वारा पारम्परिक व्यंजन बना कर स्टाल लगाया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम गौठान में पेयजल, शेड, समतलीकरण चारा व्यवस्था किया गया है। जिसमे गौमाता की सारी व्यवस्था हो सके। मौके पर सरपंच अंजीता साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू, सचिव ढाल सिंग साहू, गौठान समिति अध्यक्ष नरेश श्रीवाश, पंच फत्ते साहू, गोपेश साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर इंतिजा राज, डिलेस्वरी साहू, बंसी साहू, चरवाहा बंशी साहू, संदीप ठाकुर, थानेस्वर साहू, तिलक ठाकुर आदि उपस्थित थे।

