कांकेर@प्रांजल झा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज भाजपा कार्यालय कमल सदन में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में अनियमितता को लेकर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, ब्रम्हानंद नेताम, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर की उपस्थिति में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । ठाकुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले किसानों की बेहतरी का वादा करने वाली इस कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छल ही किया है । उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीदी में सरकार द्वारा शुरू से लेकर अंत तक अव्यवस्था रही। पहले को किसानों को टोकन कटाने के लिए रात-रात भर धान खरीदी केन्द्रों के बाहर डेरा डालना व उसके बाद धान बेचने के लिए खुद के व्यय से बारदाना खरीदना पड़ा । धान खरीदी के बाद 72 घण्टों में धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव होना चाहिए था परंतु कांग्रेस सरकार की ऐसी अव्यवस्था व अनियमितता रही की आज मानसून आने के बाद तक धान खरीदी केन्द्रोें से धान का उठाव नही हो पाने के कारण पूरे प्रदेश के कई धान संग्रहण केन्द्रों मे लाखो मिट्रिक टन बोरी धान सड़ गया प्रदेश में लगातार वर्षा हो रही है और अभी भी लाखों मीट्रिक टन धान खुले में पड़ा हुआ है जो अंकुरित तक हो चुका है। खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा धान उठाव का सरकार को गलत आंकड़ा प्रस्तुत कर गुमराह करने का काम किया है । 12 लाख मीट्रिक टन धान सड़ चुका है जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार शराब व्यापारियों को कौड़ियों के भाव देने को आमादा है। क्या धान को सुनियोजित किसी षड़यंत्र के तहत सड़ाया जा रहा है। इस तरीके से धान की बर्बादी भारतीय जनता पार्टी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह अन्न और अन्नदाता दोनों का अपमान है।
ठाकुर ने बताया कि जिले में कुल 2965182 क्विंटल धान समितियों द्वारा खरीदा गया जिनमें से 2899854 क्विंटल धान अभी तक उठाव हुआ है व शेष 5000 क्विंटल धान का उठाव अभी तक बाकी है साथ ही 60328 क्विंटल धान समितियों में शार्टेज है । ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववती भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में चालू किये गये अधिकांश सरकारी योजनाओं को इस सरकार ने बंद कर दिया है । पशु पालकोें से दों रू में गोबर खरीद कर गोबर खरीदी समितियों के माध्यम से गोबर खाद को जबरदस्ती किसानों को 10 रू किलों में खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। गोबर खरीदी में भी लगातार गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे है । किसाना मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी ने सरकार पर किसानांे से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले किसानों से वादा किया था कि सरकार बनने के बाद प्रत्येक किसानों से 2500 रू में धान खरीदा जायेगा व दो वर्ष का बोनस भी देंगे । परंतु सरकार बनने के बाद भूपेश बघेल सरकार अपने वादे से पलट गई और किसानों को धान का पैसा किश्तों में देना चालू कर दिया । किसानों को धान का बोनस देने के लिए भी इस कांग्रेस सरकार ने अपने आकाओं के जयंती व पूण्यतिथि आने का इंतजार करवाया । कांग्रेस ने किसानों के साथ छल-प्रपंच ही किया है । मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि सत्ता मंे आते ही प्रत्येक किसानों का कर्जा माफ करेंगे परंतु जब कर्ज माफी की बारी आई तो इन्होने शर्ते लाद दी कि सिर्फ उन्हीे किसानों का कर्जा माफ होगा जिन्होने समितियों या सरकारी बैंक से कर्ज लिया है । अन्य राष्ट्रीकृत बैकों से कर्ज लिये किसान कांग्रेस के कर्ज माफी के वादे में ठगे गये । मण्डावी ने कहा कि सरकार की लापरवाही की सजा धान खरीदी समितियों को भुगतना पड़ रहा है और धान के शार्टेज व सड़ने की वसूली समितियों से किया जा रहा है ।
इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश से पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जांच दल की घोषणा की गई है। कांकेर के धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के लिये भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में बनाई गई। समिति ने धान उपार्जन और धान संग्रहण केन्द्रों में जाकर निरीक्षण किया जहां फड़ प्रबंधक द्वारा भारी अनियमितता व भ्रष्टाचार सामने आया जिसकी शिकायत प्रशासन के कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है । इस प्रेस वार्ता में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चन्द्र प्रकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गौर, मीडिया प्रभारी प्रांजल झा, ईश्वर कावड़े व दोलेश जैन उपस्थित रहे ।
चुनाव से पहले किसानों की बेहतरी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छल ही किया है
