तरीघाट में ओपन जीम का हुआ शुभारंभ ,युवाओं को सेहतमंद बनाने लगे ओपन जीम ,ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री का आभार

पाटन। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरे पाटन क्षेत्र के गांव-गाँव में ओपन जीम की स्वीकृति प्रदान किये है। ग्राम तरीघाट मे भी ओपन जीम लगाया गया ,जिसका उद्घाटन जनपद सदस्य मीराबाई, युवा सरपंच अशोक साहू, उपसरपंच नंदनी बाई ,के हाथों हुआ और जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया साथ ही युवाओ मे खुशी देखी गई, जनपद सदस्य मीराबाई ने इसे गांव के युवाओं के लिए सही बताया वहीं युवा सरपंच अशोक साहू ने उद्घाटन करते हुए कहा कि यह युवा वर्ग के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी, उनके सेहत को सही रखने के लिए इसका सदुपयोग होगा,इस मौके पर पंच जयराम, गंगा राम,मनीषा सांगड़े,देवंगन साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *