सड़क निर्माण करने अवैध मुरुम खनन कर रहे जेसीबी और दो ट्रेक्टर जप्त

रिपोर्टर:रवेंद्र दीक्षित

छुरा । रावनाभाठा ग्राम में सडक निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी ,दो ट्रेक्टर जो वन क्षेत्र 234 मे अवैध रुप से मुरम खनन का कार्य करते हुये वन अमला ने मौके पर जाकर पकड कर वनमंण्डलाधिकारी मंयक अग्रवाल , उपवन मंण्डलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी ,वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुयश धर दीवान को सूचित कर तीनों वाहनों को दो गवाहों के समक्ष जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया । वाहन क्रमांक जेसीबी सीजी 24 सी 0129 ड्राइवर खिलेन्द्र ग्राम सौगा , मगरलोड धमतरी , ट्रेक्टर सीजी05व्ही 2305 , सीजी05 एबी 1287 सोनालिका ,मालिक भूषण साहू ग्राम मेघा मगरलोड धमतरी , ने बताया कि सडक निर्माण के ठेकेदार मनीष पवार गाडाडीह कुरुद के द्वारा काम पर लगा गया था । आज सुबह छुरा वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर अवैध उत्खनन करते हुये पकडा गया ।भारती वन अधिनियम 1927के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही जारी है ।
मौके पर जप्ती करने के लिए वनपाल धनेश सिन्हा , वनरक्षक मोहन यदु , छमेश्वर साहू , देवराम साहू , के के साहू ,कन्हैया यादव ,शत्रुघ्न साहू कार्यवाही के समय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *