नगर पंचायत उतई में 2 साल बाद गौठान बनाने ले आउट किया गया

रिपोर्टर: रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोठान निर्माण का कार्य पिछले दो साल नही बना था जिसे अभी नगर के वार्ड 1 इंदिरा नगर में 19 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। सीएमओ द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि लॉक डाउन के कारण निर्माण कार्य मे विलंब हुआ है,गोठान के लिए इंदिरा नगर वार्ड 1 में 3 एकड़ की शासकीय जगह का चयन किया गया।जिसका निविदा निकाली जा चुकी है ठेकेदार को वर्क आर्डर भी दे दिया गया है।

ठेकेदार को उपअभियंता डीआर साहू द्वारा गोठान के लिए शुक्रवार को ले आउट भी किया कराया गया जो अभी पूरा नही हुआ है। जिस जगह पर गोठान बनाया जाना है वह अभी उबड़ खाबड़ है। जिसे समतलीकरण कराया जाएगा। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू की जावेगी ।ले आउट के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, तोषण साहू सहायक राजस्व निरीक्षक अंकालू राम साहू योगेश साहू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *