रोशन सिंह बम्भोले…
उतई । सोमवार 21 जून को आयोजित होने वाली 7वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बंध में नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने अधिकारियों, युवा प्रतिनिधियों एवं युवा मंडल के सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की। इस बैठक में नेहरू युवा केन्द्र संगठन छग के राज्य निदेशक श्रीकांत पांडेय जी के मुख्य आतिथ्य में योग दिवस की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की गई। ऑनलाइन बैठक में नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा, केंद्र के जिला सलाहकार व युवा प्रतिनिधि जितेंद्र सोनी व आदित्य भारद्वाज, योग प्रशिक्षक मृदुल निर्मल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
राज्य निदेशक श्रीकांत पांडेय जी ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रभाव को देखते हुए इस वर्ष भी योग दिवस को वर्चुअल माध्यम में किया जाएगा। उन्होंने योग को जीवन की दैनिकचर्या बनाने हेतु युवाओं को एक घण्टे देह को और एक घण्टे देश को देने का संकल्प लेने प्रेरित किया।
योग प्रशिक्षक मृदुल निर्मल ने सभी युवाओं को योग के फायदे बताकर उनसे नियमित योग करने संकल्प लेने की बात कही।
जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा ने बैठक का संचालन किया साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके केंद्र के माध्यम से योग को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। शर्मा जी ने दुर्ग के तीनों ब्लॉक सहित बालोद बेमेतरा में भी योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी।
नेयुके दुर्ग जिला सलाहकार एवं शौर्य संगठन कोडिया के सचिव आदित्य भारद्वाज, छग युवा जनकल्याण संगठन के भूपेंद्र कुम्भकार जी ने योग दिवस हेतु बनाई संगठनात्मक रणनीति को साझा किया साथ ही बताया कि उनके स्वयंसेवकों के माध्यम से योग को प्रत्येक घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
वेविनार में युवा प्रतिनिधि भूपेंद्र कुम्भकार, चंद्रकांत साहू, आशीष, गिरिजाशंकर, अनिल, ढालसिंह, किरण, यादवेंद्र, घनश्याम साहू, शौर्य युवा संगठन कोडिया व छग युवा जनकल्याण संगठन हनोदा के सदस्यों सहित दुर्ग, पाटन, धमधा, बालोद, बेमेतरा के युवाओं की उपस्थिति रही।
