✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
बढ़ती महँगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम , युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग और युवा कांग्रेस देवभोग द्वारा झराबहाल देवभोग पेट्रोल पंप के सामने युवा साथियो के साथ 5 मिनट का सांकेतिक चक्काजाम किया गया।
देश मे महंगाई का आलम ये है कि 2014 में मोदी जी ने जिन अच्छे दिनों का वायदा जनता से किया था उसे देखने तरस रही है और जनता अपने बुरे दिनों को याद कर इस उम्मीद में है कि काश हमने मोदी के अच्छे दिनों के झांसे में आकर वोट नही किया होता तो आज महँगाई का ये आलम ना होता।

उमेश डोंगरे ने कहा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाने का तेल, आटा, दाल, चावल, सब्जी, मसाले समेत दैनिक उपभोग की सभी वस्तुए इतनी महंगी हो चुकी है कि पुरुषों का घर चलाना और महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। यदि मोदी जी ने सबसे ज्यादा किसी का नुकसान किया है तो वो महिलाओ का।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष धनसिंग मरकाम,ब्लॉक महामंत्री अरुण सोनवानी,युवा कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे,प्रमेश अवस्थी, बिलभद्र यादव,ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान,एनएसयूआई जिला संयोजक छाया संत बीसी व पंकज बीसी,ब्लॉक उपाध्यक्ष धनेश्वर यादव,संगठन सचिव भूपेश बघेल,जिला सोसल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी, मोहम्मद तोहीम,कोशिश यादव,विकास नागेश, भोजलाल मांझी, केेशबो नायक,कैलाश सोना, नवीन सेन, ,सूरज शर्मा,जयसन नागेश,निराकार डोंगरे, मोहन प्रधान,रुकचंद नागेश, हुमनाथ, कोशिश यादव,ओंकार पात्र, संभू बीसी, युवराज मांझी,द्रविड़ नागेश, गिरधारी,डोमार प्रधान, जोगेंद्र प्रधान, परमेश्वर ध्रुवा, कार्यकर्ताएं उपस्थिति थे।
