✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
जनपद पंचायत मैनपुर मे सामान्य सभा की बैठक आयोजित किया गया, इस बैठक में कई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियाें की अनुपस्थिति व अपने अधिनस्त कर्मचारियाें को भेज देने से जनपद सदस्यों ने नराजगी जताई और कहा बैठक मे स्थानीय अधिकारियाें को आना चाहिए बैठक में उपस्थित होने से शासन की योजनाआें के सबंध में जंहा जानकारी मिलती है, वही अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल से तेजी से निर्माण कार्य हो पायेंगे साथ ही आगामी बैठको में सभी विभाग के स्थानीय अधिकारियाें को पहले सूचना भेजने को कहा गया है, बैठक में विद्युत विभाग के ग्रामीण ईलाको में लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई साथ ही व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया गया, स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डाॅ गजेन्द्र ध्रुव ने कोरोना वैक्सीन के सबंध में जानकारी दिया, साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से कोरोना वैक्सीन अभियान को सफल बनाने की अपील किया गया, शिक्षा विभाग के बीईओ आर.आर.सिंह द्वारा बताया गया कि 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है लेकिन अभी बच्चे स्कूल नही आयेंगे शिक्षक अपनी उपस्थिति देंगे, इस दौरान कुछ जनपद सदस्यों ने बच्चों को मिलने वाले सुखा राशन कई स्कूलो में नही वितरण किये जाने की शिकायत किया साथ ही नराजगी जताई गई, कृषि विभाग द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के सबंध में जानकारी दिया गया साथ ही यदि किसान अपने खेतो में एक एकड में सुगंधित धान लगाते है, तो उन्हे 09 हजार रूपये शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दिये जाने की बात बताई गई, एंव अपने खेत में फलदार वृक्ष केला, पपीता, अरहल, अमरूद वृक्ष लगाने पर प्रति एकड किसान को 10 हजार रूपये शासन द्वारा देने की बात कही गई इस दौरान जनपद सदस्य नें कहा कि क्षेत्र में मक्का और धान की बोआई प्रारंभ हो गई लेकिन अभी तक मक्का की बीज कृषि विभाग द्वारा किसानों को उपलब्ध नही कराया गया है तत्काल बीज उपलब्ध कराई जाए ।
क्रेडा विभाग के कार्यो पर जनपद सदस्यों ने जताई नाराजगी
जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर, डाकेश्वर नेगी, दीपक मंडावी ने क्रेडा विभाग का मामला उठाते हुए कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानों के खेतो में सौर सुजला योजना के तहत सौर प्लेट लगाया जा रहा है, लेकिन इसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है, लगातार किसानों का शिकायत आ रहा है, वही जिस गांव में बिजली नही है, और वहा सौर उर्जा प्लेट लगाया गया है, उन ग्रामो मे पिछले दो दो तीन वर्षो से बैटरी खराब पडा हुआ है बारिश के इन दिनो में सौर उर्जा नही जल पाने के कारण वनांचल क्षेत्र के ग्रामो में सर्प, बिच्छु, कीडे मकोडै जंगली जीव जंतुओं का डर बना रहता है जिस पर क्रेडा विभाग के सब इंजीनियर अशोक साहू ने सभी खराब बैटरियों को सुधार करने की बात कही है।
जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती नुरमती मांझी ने कहा कि बैठक में स्थानीय अधिकारियों को अवश्य रूप से उपस्थित होना चाहिए जिससे शासन की योजनाआें के संबंध में सभी को जानकारी मिल सके उन्होने पीएची विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियो से विेशेष रूप से किसानों को समय पर धान बीज उपलब्ध कराने के साथ गांव में खराब पडे हेडपम्पों के सुधार करने को कहा है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष नूरमती मांझी, उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपुत, विधायक प्रतिनिधि योगेश शर्मा, मुख्यकार्यापालन अधिकारी नरसिंह ध्रुव, जनपद सदस्य निर्भय ठाकुर, डाकेश्वर नेगी, दीपक मंडावी, जयराम नागवंशी, जयसिंह नागेश,लक्ष्मी पटेल, इंदिरा बाई, वेदमती कपील, पनकीन बाई, घनश्याम मरकाम, डामोतिन यादव, सरस्वती नेताम, ललिता यादव, कैनी बाई, निला बाई, भुमिलता जगत, एडिशन मुख्यकार्यापालन अधिकारी दिनेश शांडिल्य, बीएमओ डाॅ गजेन्द्र ध्रुव, विजय कुमार देंवागन, कांता सिंह, अशोक कुमकईय साहू, आर.आर सिंह, आर जे साहू, यु आर ध्रुव, बी के पाठक, एंव चन्द्रकिशोर नागेश, खेमराज साहू, पतिराम साहू, विशेष रूप से उपस्थित थे।
