मैनपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के फरार आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर भेजा जेल

✍? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सुख़नन्दन राठौर के मार्ग दर्शन मे एस डी ओ पी मैनपुर रूपेश ढांडे के पर्यवेक्षण मे, थाना प्रभारी मैनपुर सत्येंद कुमार श्याम के नेतृत्व मे थाना मैनपुर के अपराध क्रमांक 28/2021धारा 354भादवि के आरोपी हिमाचल पटेल पिता कैयरा पटेल उम्र 35वर्ष सा सनडबरी(पतौरा दादर) जो घटना दिनांक 14/03/21से फरार था जिसे दिनांक 16/6/21को गठित पुलिस टीम ने ओडिशा के पर्थला थाना केसिँगा जिला कालाहांडी से घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया और पुलिस हिरासत मे लेकर न्यायलय मे पेश किया जहां न्यायलय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मैनपुर सत्येन्द्र श्याम, चौकी प्रभारी बिन्द्रानवागढ़ यदुराज ठाकुर, हमराह आरक्षक 267सुरेश सबर, स्पेशल टीम से आरक्षक 276दीप्त नाथ प्रधान,आरक्षक 275चूणामनी देवता की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *