नरहरदेव उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लाटरी पद्धिति के माध्यम से दिया जायेगा कक्षा में प्रवेश 21 जून को निकाली जायेगी लाटरी

रिपोर्टर-प्रांजल झा…

कांकेर। शासकीय नरहरदेव उत्कृृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में शैक्षणिक सत्र्् 2021-2022 के लिए कक्षा 01 से 12वीं तक प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का चयन लाटरी पद्धिति से किया जायेगा।
शासकीय नरहरदेव उत्कृृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रचना श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय मे प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रो का लाटरी निकालकर विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा। नरहरदेव विद्यालय में 21 जून को प्रातः 11 से 12 बजे तक कक्षा 9वी से 12वी और दोपहर 12 से 02 बजे तक कक्षा 6वी से 8वीं एवं 02 से 05 बजे तक कक्षा 01 से 05वी तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए लाटरी निकालकर चयन प्रक्रिया पूरा किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *