पाटन। पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं किसान नेता राकेश ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और कांग्रेस के विधायकों ने अपनी सक्रियता एवं जनसेवा की भावना से किये गये कार्य ने भूपेश सरकार के ढाई साल का कार्यकाल कोरोना संकट की चुनौती के बाद भी शानदार बेमिसाल बना दिया।
कांग्रेस सरकार के आने के आगे एक वर्ष तक चुनावी वर्ष रहा पहले लोकसभा चुनाव,नगरीय निकाय चुनाव और ग्रामीण सरकार बनाने पंचायत चुनाव था। जिसके कारण आदर्श आचार सहिंता लागू रही है।
नई योजना की घोषणा और बहुत के योजनाओ को आचार संहिता के चलते अमलीजामा पहनाने समय लगा । जैसे ही चुनाव ख़त्म हुआ वैसे ही कोरोना संकट आ गया जो अभी तक प्रभावित कर रहा है। कोरोना संकट के बाद भी भूपेश सरकार ने शानदार कार्य करते रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल प्रबंधन से आज कोरोना संक्रमण की दर कम हो रही है।
सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुरूप किसानो ,बेरोज़गारों ,मध्यमवर्गीय जनता,ग़रीबों,महिला एवं छात्रों के लिये बेहतरी के लिये निरंतर कार्य करती रही । राज्य सरकार की महत्वाकांछि योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी से कई लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों की आय दुगुनी हो रही है।
कोरोना संकट में ग़रीबों को मुफ़्त राशन देना। गोबर ख़रीदकर खाद बना कर गौ पालाक और गौवंश को दिलाया। बिजली बिल आधा करना, बेरोज़गारों को कार्य देने के लिये शासकीय विभाग में ई क्लास में पंजीयन करवाकर 15 साल से रोकी गयी भर्ती पुनः चालू करना। निजी स्कूलो की मनमानी रोकने फ़ीस नियामक आयोग का गठन ,दूरस्थ जंगलवासी एवं आदिवासी के द्वारा बनायी गयी वनोपज को अधिक मुल्य में ख़रीदना। स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से इसका फायदा फ़ायदा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को मिल रहा है। उद्योगो और उद्योगपतियो प्रोत्साहित करने नये उद्योग को लगवाने लिये बढ़ावा देना,
सिंचाई सुविधाओ में विस्तार, सड़क ,नहर , डेम ,अस्पताल ,स्कूल कालेज खोले जाना और हज़ारों करोड़ का प्रदेश में विकास का कार्य चालू होना और घोषणा योजना इस कोरोना संकट में बहुत बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ की जनता की मन मे अब भूपेश है तो भरोसा है।
