जनपद निधि से झीट ,उफरा में 18 लाख रूपये स्वीकृत… विकास कार्य जल्द होंगे शुरू -अंशु रजक

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 06 युवा जनपद सदस्य ने अपने क्षेत्र ग्राम झीट व उफरा में 15 वे वित्त जनपद निधि से कार्य योजनाओं 2020 – 21 और 2021 -22 में स्वच्छता ,पेयजल, सामाजिक वानिकी सड़क ,जल मार्ग तथा आवागमन , सामुदायिक अस्तित्वो का संधारण ,वृक्षारोपण जैसे 10 विकास कार्यो का सौगात मिला है विकास कार्यों में जो अन्य गांव जो बचा है उसे आने वाले समय मे जल्द से जल्द पूर्ण किया जायेगा …!

पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मुझे क्षेत्र की जनता ने अपना मत रूपी आशीर्वाद प्रदान किया विकास कार्यों और सेवा करने का अवसर प्रदान किया है मैं क्षेत्र की जनता का सदा ऋणी हूँ अंशु रजक अपने वक्तव्य में कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध है स्थानीय समस्याओं के समाधान करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ है …!!

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पाटन क्षेत्र में ढाई साल में विकास की गंगा बहाई जा रही है। आमजन भूपेश है तो भरोसा है का नारा दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *