देवभोग क्षेत्र ग्राम सुपेबेडा पर निर्माण कार्य मे धांधली व बंदरबांट होने पर ग्रामीणों ने लगाया सरपंच पति एवं सचिव के ऊपर आरोप ग्रामीणों ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

देवभोग ब्लॉक के अंतर्गत सुपेबेडा के सरपंच पति व सचिव पर,निर्माण कार्य मे मनमानी व फर्जीवाड़ा का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
जिले के बहुचर्चित किडनी प्रभावित गांव सुपेबेड़ा को भला कौन नहीं जानता किडनी की बीमारी के नाम पर इस गांव का नाम जिला ही नहीं प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बना हुआ है ,ग्राम पंचायत सुपेबेडा के ग्रामीणों ने सरपंच पति महेंद्र मसरा व ग्राम पंचायत सचिव देवीराम सोनवानी पर गम्भीर आरोप लगाया है ग्रामीणों ने आरोप में लिखा है कि सरपंच पति व पंचायत सचिव के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य मे मनमानी व फर्जीवाड़ा किया है सुपेबेडा के ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत देश के प्रधानमंत्री कार्यालय व छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव के साथ साथ कलेक्टर गरियाबंद ,जिला पंचायत गरियाबंद व एसडीएम देवभोग को 12 बिंदुओं में पत्र लिखकर शिकायत किया है ,ग्रामीणों ने छोटीगुड़ी पुलिया निर्माण ,सीसी रोड मधुसूदन के घर से दामोदर यादव के घर तक ,सीसी रोड ठाकुरानी मंदिर से गयाराम खेत तक ,स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 शौचालय को तोड़कर नियम के विरुद्ध उक्त जगह पर पंचायत भवन बनाया जा रहा है ,14 वे वित्त की राशि आहरण कर उपयोग सामग्री को सरपंच सचिव के द्वारा घरेलू उपयोग किया जा रहा है ,पेंशनरों के पेंशन राशि का भुगतान सही समय पर नही किया गया , जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने पर सचिव द्वारा आनाकानी किया जाता है ,14 वें व 15 वें वित्त राशि का दुरुपयोग ,मनरेगा कार्य मे फर्जीवाड़ा हितग्राही गोपालचन्द पिता डमरूधर सोनवानी (भूमि सुधार 2021),रंगमंच निर्माण अपूर्ण जबकि राशि आहरण किया जा चुका ,मुक्तिधाम निर्माण अपूर्ण राशि आहरण ,कोविड़ 19 कोरेन्टीन सेंटर पर (स्कूल भवन)में लगाये गए 22 नग सीलिंग पंखे एवं इलेक्ट्रॉनिक समान का फर्जी बिल, ग्राम सभा का बैठक नही होना इन तमाम बिंदुओं पर ग्रामीणों ने शिकायत किया है ,तो वही ग्रामीणों का मांग है कि ग्राम पंचायत सचिव देवीराम सोनवानी में गृह ग्राम में अतिरिक्त प्रभार पर पदस्थ है जिसे हटाने का भी मांग किया है ।
” ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा आरोप निराधार है ,काम करने के बाद ही राशि आहरण हुई है जो भी थोड़ा बहुत राशि बचा था उसे हमने खर्च किया है “ महेंद्र मसरा
सरपंच पति ,ग्राम पं. सुपेबेडा
” कुछ ग्रामीण है जो नाराज चल रहे है ,पंचायत में सभी कार्य सही हुआ है आरोप निराधार है “देवीराम सोनवानी
पंचायत सचिव ,सुपेबेडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *