पाटन । आज मध्यपाटन मंडल का बैठक सांतरा शक्ति केंद्र में किया गया! जिसमे मटंग, बोदल और सांतरा बूथ से अनेक भाजपाई सम्मलित हुऐ!
भाजपा मध्य-मंडल पाटन के मंडल पदाधिकारीयों द्वारा पार्टी के केंद्रिय आवाह्न पर गांव-गांव में शक्ति केंद्र के बूथ स्तरीय बैठक किया जा रहा है। बैठक लगातार पाटन अंचल के प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित किया जा रहा है ।
आयोजन में भाजपाईयों द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के बीती ढाई साल में अब तक अपने घोषणा पत्र में किये वादे को पूर्ण नही करने पर भूपेश सरकार की जमकर निंदा किया जा रहा है।
ज्ञात हो की बैठक क्रमशः सांतरा , पन्दर, कसहि,सेलूद,धौराभाटा, पतोरा, सोनपुर, ढोर , फेकारी,फुंडा ,मटंग,सिकोला सहित अन्य शक्ति केंद्र में बैठक आयोजित किया जा रहा है।
इन्ही क्रम में सांतरा शक्ति केंद्र में बैठक दाऊ निरंक चंद्राकर के निवास गृह में सम्पन्न हुआ!
बैठक प्रभारी व प्रमुख प्रवक्ता खेमलाल साहू ने जमकर प्रहार करते हुऐ कहा कि आज भूपेश सरकार को अपने कार्यकाल के ढाई साल होने को है,लेकिन अब तक कांग्रेस सरकार वादा पूरा न कर पाना भूपेश सरकार के असफलता को दर्शता है।
उन्होंने कहा की भूपेश सरकार सत्ता में आने से पहले 33 चुनावी घोसणा किया था जिसमे 33%भी काम नही हुआ है !
उन्होंने बताया कि सरकार की योजना आज राज्य में संचालित नहीं हो पा रहा है,पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में आरजकता व दबँगई फैला हुआ है। आगे कहा की भूपेश सरकार की गड़बो नवा छत्तीसगढ़ बोलने वाला छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ को गर्त में पहूँचा रहा है,वही भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिदायत दिए है कि सरकार की विफलता को जल्द से जल्द जनता को बताना होगा!
बैठक में अन्य प्रवक्ता के रूप में उपस्थित डूलेश्वर साहू ने कांग्रेस सरकार कीआलोचना करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ वासियों को ही लूट रहा है,आज पूरे राज्य शराब की गंगा बह रही है,ऑनलाइन के माध्यम से घर-घर शराब पहुंच रही है!माता बहने अपने आप मे असुरक्षित महसूस कर रहे है। युवाओं को रोजगार देने के वादे किये थे जो अब तक पूर्ण नहीं किया है! साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने नाम देकर जनता को छल रही है!
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, डूलेश्वर साहू, पोशुराम निर्मलकर, कन्हैया बारले,बूथ अध्यक्ष रामसेवक चंद्राकर, मनहरण साहू, मनोज साहू,गोलू चंद्राकर,एन कुमार, मुरारी चंद्राकर, रतन लाल,कोमल चंद्राकर,हरीशचंद्र नायक, हन्नु राम, दिनु राम साहू, ढाल सिंह वर्मा,अगराहिज साहू,बुद्धूदेव यादव, आनंद ठाकुर, देवेंद्र कुमार, रमेश वर्मा सहित उपस्थित थे!
