कोरोना महामारी के रोकथाम लिए किया गया जागरूकता कार्यक्रम


पाटन – पाटन ब्लॉक के एसडीएम विपुल गुप्ता के मार्गदर्शन से 25 ग्राम पंचायत के सरपंच और मितानिन को कोरोना और इसके नियंत्रण हेतु टीकाकरण की जानकारी हेतु रिलायंस फाउंडेशन के तत्वधान से एक दूर सभा(कांफ्रेंस कॉल) का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि विपुल गुप्ता एसडीएम पाटन, प्रवीण वर्मा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, डॉ आशीष शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन , रिलायंस फाउंडेशन से दीपक केकन स्टेट को ऑर्डिनेटर, अर्जुन गोठी थेमेटिक एक्सपर्ट और मिथलेश साहू प्रोजेक्ट मैनेजर, गजेंद्र साहू प्रोग्राम सपोर्टर और 25 ग्राम पंचायत के सरपंच और मितानिन उपस्थित थे।
विपुल गुप्ता ने कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए कहा की इस महामारी की दूसरी लहर को हम सभी के मेहनत से हमने जीत मिली है, आगे भी हमे इस लड़ाई को जीतने के लिए हमारे पास जो अस्त्र है जैसे टीकाकरण, मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन कराने की अपील की है।
प्रवीण वर्मा डिप्टी कलेक्टर ने बताया की रिलायंस फाउंडेशन से covid -19 के तहत विभाग को राहत सामग्री प्रदान की है साथ ही टीकाकरण से मृत्यु होने वाली आशंका को बताया की कुछ लोग को पहले से बीमारी थी और उनके द्वारा टीका लगाने के कारण इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा और बताया गया की ये वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित व कारगार है जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व मितानिन से संपर्क करे।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने पूरे कांफ्रेंस को लीड करते हुए बताया की कोरोना महामारी के समय के सरपंच , मितानिन का महत्वपूर्ण भूमिक रही। जब गांव में किसी भी कोरोना से संबंधित समस्या होने पे इनके द्वारा किया गया सहयोग सहरनीय है साथ ही टीकाकरण के प्रति गलत धारणाएं को हटाने और सही जानकारी लोगो तक पहुंचाने के सहयोग के लिए अपील किए।
ग्राम पंचायत करसा के सरपंच ने बताया की गांव में एक भी कोरोना से एक भी व्यक्ति की मृत्यु नही हुई है लेकिन गांव में 18 वर्ष से कम वर्ग के लोगो के प्रति वैक्सीन के प्रति गलत धारणाएं ज्यादा आ गई जिसे हमे दूर करना होगा।
रिलायंस फाउंडेशन के स्टेट को ऑर्डिनेटर दीपक केकन ने बताया की रिलायंस फाउंडेशन भारत में 19 राज्य में कार्य कर रही है सूचना सेवा के माध्यम कृषि, पशु पालन और मौसम जैसी सेवाए को प्रदान कर रही है, विगत वर्षो से कोरोना महामारी के लिए फ्रंट लाइन कार्यकर्ता को मास्क, सेनेटाइजर और ग्लूकोज इत्यादि प्रदान किए साथ जरूरतमंद परिवार को सुखराशन भी प्रदान किए।
साथ ही मिथलेश साहू ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और जुड़े सभी विशेषज्ञ, अधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच और मितानिन को धन्यवाद व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *