गोपी बने जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

रायपुर । -प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ,राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश साहू एवं संभागीय अध्यक्ष प्यारे लाल साहू के अनुशंसा पर जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू के द्वारा धरमपुरा जोरा निवासी गोपी साहू को रायपुर ग्रामीण जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गोपी की नियुक्ति पर समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किए हैं।
गौरतलब हो कि गोपी साहू रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव पद पर रहते हुए सामाजिक हित में पूरी कर्मठता के साथ कार्य करते रहे हैं विगत दिनों संभागीय स्तर के पौधारोपण महा अभियान में भी बड़ी जोर शोर से हिस्सा लेते हुए सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था इनके समाज के प्रति इन्हीं समर्पण ,कर्मठता एवं सक्रियता का लाभ इनहे युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में प्राप्त हुआ है।
बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में संदीप साहू ,ओम प्रकाश साहू प्यारे लाल साहू , संजू साहू , भारत साहू, फागु साहू ,बसंत साहू, दरबारी साहू शंकर साहू ,तिजू साहू, मुन्ना साहू मधु साहू ,पुराणिक साहू ,दानेश्वर साहू ,ओमप्रकाश साहू ,ओपी साहू, विनोद साहू ,बीरेन्द्र साहू गणपत साहू, राजेश साहू, द्वारिका साहू व अन्य समाज ग्राम धरमपुरा हितेंद्र यादव, विष्णु यादव दशरथ यादव मन्नू पटेल तोरण पटेल हरि शंकर पटेल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *