कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में 36 वादे किये गये थे जिनमें से कोई भी वादा पूरा न कर कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात किया है

कांकेर। राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता व वादा खिलाफी को बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में जनजागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कांकेर ग्रामीण मण्डल द्वारा आज ग्राम गढ़पिछवाड़ी में लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम किया गया । मण्डावी ने सभा में उपस्थित लोगांे को कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को पढ़ते हुए पूछा कि ढाई वर्ष में कांग्रेस ने अब तक कितने वादों को पूरा किया गया है। कांग्रेस ने दो वर्षो के धान का बकाया बोनस देने का वादा किया था क्या किसानो ंको वो मिला? घर-घर रोजगार हर घर रोजगार का वादा करते हुए छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगारों को 2500 रू प्रतिमाह देने का वादा किया था क्या वो बेरोजगारों को 2500 रू मिला ? बीपीएल परिवारों को राशन दुकान के माध्यम से तेल, दाल देने का वादे का क्या हुआ? मण्डावी ने पूछा कि अब तक कितने वृद्वजनों को 1000 रू, 1500रू व विधवा महिलाओं को 1000रू पेंशन सरकार द्वारा किये गये वादे के अनुसार मिला है। कितने महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ हुआ है । बिजली बिल आधा करने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने कोई भी वादा नही निभाया । मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में 36 वादे किये गये थे जिनमें से कोई भी वादा पूरा न कर कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात किया है । इस सरकार ने मात्र ढाई वर्षो मे ही जनता का का विश्वास खो दिया है । ग्राम गढ़पिछवाड़ी के कार्यक्रम के पश्चात सांसद मोहन मण्डावी सिंगारभाठ स्थित कन्या आश्रम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नारायण पोटाई, महामंत्री विजय साहू, सरंपच व अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोविंद दर्रो, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशांक सलाम, दीपांशु जैन, उप सरपंच राजेन्द्र पटेल, गोवर्धन यादव, जगत भण्डारी, सगो बाई तेता, ग्राम पटेल तुलाराम पटेल मनराखन जैन, रामदेव पटेल, आरती ओझा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *