देवरीबंगला / आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसान खाद एवं बीज लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं किसानों के लिए खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी लेने जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खेरथा बाजार पहुंची। उन्होंने किसानों को व्यवस्था के बारे में पूछा। आसरा के किसान देवधर सोनकर, ओमप्रकाश साकार व उमेदीराम ने बताया कि पिछले ढाई वर्ष से सहकारी समिति में किसानों को खाद बीज तथा कृषि ऋण आसानी से उपलब्ध हो जाता है। ऋण माफी का भी फायदा हुआ है। सिरपुर के किसान रघुनाथ भास्कर, गहिरा नवागांव के नरेंद्र ठाकुर, खेरथा बाजार के कृषक धनसाय ठाकुर, अतरगांव के कृषक विनोद कुमार खरे ने भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रशंसा की। आलीवारा के रिटायर शिक्षक व कृषक बीआर रात्रे ने जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष को बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि एक साथ दिया जाए। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खेरथा बाजार के प्रबंधक कवलसिंह कोसमा ने बताया कि 237 किसानों को खाद बीज वितरण 18 मई से किया गया है। किसान अभी पिछले वर्ष का कृषि ऋण जमा कर रहे हैं उन्होंने पूछने पर बताया कि डीएपी खाद की अंतर की राशि आदेश आने पर खाते में जमा की जाएगी। किसानों का हाल जानने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति एवं खेरथा बाजार सरपंच विक्रम सिन्हा उपस्थित थे।
खेती किसानी : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खेरथा बाजार पहुंची जिला कांग्रेस अध्यक्ष किसान ढाई वर्ष मैं व्यवस्था से खुश : चंद्रप्रभा
