उतई । जनता कांग्रेेेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में जोगी विचारधारा से ओतप्रोत छत्तीसगढ़िया युवा नेताओं को दायित्व दिया गया है. प्रदीप साहू ने कहा अजीत जोगी युवा मोर्चा की नई टीम आगामी चुनाव 2023-24 तक छत्तीसगढ़ में युवाओं की एक नई फौज तैयार करेगी जो छत्तीसगढ़ की तस्वीर को बदलेगी, जो छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास में मुख्य भूमिका निभाएंगे.जनता कांग्रेस छग जे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार जनता कांग्रेस जे के महामंत्री महेश देवांगन,सरगुजा संभाग अध्यक्ष दनिश रफीक एवं बस्तर संभाग अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज की सहमति पर दुर्ग संभाग प्रवक्ता जोगी कांग्रेस धर्मेंद्र बंजारे को छग जोगी कांग्रेस युवा मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
जनता कांग्रेस युवा मोर्चा की कार्यकारणी घोषित
