प्रदेश सरकार की विफलताओं को बताने घर- घर जाएँगे उत्तर पाटन मंडल के कार्यकर्ता

पाटन।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर शुक्रवार को उत्तर मंडल पाटन की बैठक किया गया, बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी एव जिला भाजपा के महामंत्री ललित चन्द्राकर उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने किया। विशेष अतिथि के रूप में पुरषोत्तम तिवारी, जितेंद्र वर्मा, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू, राजेश चन्द्राकर, प्रकाश चन्द्राकर थे। इस अवसर पर उपस्थित मंडल प्रभारी ललित चन्द्राकर ने कहा कि आप सभी कर्मठ कार्यकर्ता शक्तिकेन्द्र के बूथों में जाकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धि को एव छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासन के बीते ढाई वर्ष की असफलता को अपने मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर जनता जनार्दन को बताये कि किस तरह से प्रदेश की जनता को झूठे वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस जनता से किए गए वादों पर खरा नही उतर रहा है। चाहे नरवा गरवा घुरवा बाड़ी हो, या पूर्ण शराबबंदी के वादा, चाहे किसानों की पूरी धान खरीदी हो या चिटफंड की पैसा वापसी, इनकी ऐसी ही विफल योजनाओं को लेकर आप सभी जनता तक जाए और उन्हें बताये। बैठक को मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर , पुरषोत्तम तिवारी, जितेन्द्र वर्मा, हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू, खेमलाल साहू ने भी संबोधित किया। मंडल में स्थित सभी 10 शक्तिकेन्द्र मे प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है एव सभी को निर्देशित किया गया है कि 14 व 15 जून को अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्य क्रम का संचालन कैलाश यादव महामंत्री ने एव आभार प्रदर्शन घनश्याम कौशिक जनपद सदस्य ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैलाश यादव, उत्तरा सोनवानी महामंत्री, राजेश चन्द्राकर, प्रकाश चन्द्राकर, टीकाराम साहू, धर्मेन्द्र कौशिक, दिलीप साहू, राजकुमार ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, जागेश्वर यादव, महेश चन्द्राकर, राम सेवक साहू, मोहनलाल साहू, मानसिंग पटेला, यशवंत कुमार जांगड़े, विनोद अग्रवाल, रामसजीवन कौशिक, पवन कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र यादव, टिकेंद्र वर्मा, कुंदन देवांगन, श्रीमती गायत्री साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *