गंगाजल की झूठी कसम खाकर शराब परोसने वालों को भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर करेंगे बेनकाब

पाटन।भाजपा दक्षिण पाटन मंडल के कार्यकारिणी के विस्तार के बाद शुक्रवार को जामगांव आर के जैन भवन में पहली बैठक समपन्न हुआ,बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मण्डल प्रभारी चंचल बाफना ने कहा कि भाजपा जहां सुशासन देकर सरकार चला सकती है वहीं बेहतर विपक्ष के रूप में सशक्त और रचनात्मक विपक्ष का धर्म भी निभाती है,उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के दौर में प्रदेश में भ्र्ष्टाचार बढ़ा है ,हाफ बिजली बिल के नारा देने वालों के राज में मनमाना बिजली बिल आ रहा है,बघेल सरकार की नाकामी के कारण राज्य के लाखों गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है । श्री बाफना ने कहा कि गंगाजल की झूठी कसम खाकर शराब परोसने वालों को भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बेनकाब करेंगे , उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों से कहा कि संगठन के काम को शक्तिकेन्द्रों व बूथ स्तर पर गति देना है । इसके पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर साहू ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया । पूर्व जिपंस जयप्रकाश चंद्राकर ने भी बैठक को संबोधित किया,इसके पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी नई कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय कराया,संचालन मनीष जैन ने किया । इस दौरान कोशाध्यक्ष निर्मल जैन,नारद साहू,रामकुमार चंद्राकर, नरेश केला,भगवान सिंह चंद्राकर, मनीष जैन,रूपसिंह सिन्हा,प्रमोद जैन,तीरथ पटेल, मेघनाथ सागरवंशी,सुरेश बंछोर,तेजेन्द्र पिपरिया,डॉ हिमाचल साहू,डॉ राजेश बंछोर,टेसराम साहू,छगन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *