रायपुर । शिवसेना के युवा इकाई युवासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में शिवसैनिकों द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी तहत छत्तीसगढ़ राज्य में बालासाहेब वैद्यकीय मदद सेवा योजना के तहत शिवसेना, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिलासेना टीम द्वारा महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिवसेना के माननीय प्रदेश प्रमुख धन्नजय सिंह परिहार के मार्गदर्शन व निर्देश पर यह आयोजन खमतराई क्षेत्र में जेठानी अस्पताल के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक टीपी जेठानी जी के सहयोग से महिलासेना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योति सिंह, महिलासेना ज़िला प्रभारी कोमल तिवारी व अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया।

शिवसेना का उद्घाटन शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनजंय सिंह परिहार, कामगारसेना से प्रदेश प्रभारी मधुकर पाण्डेय् व वरिष्ठ महासचिव रेशम जांगड़े जी के विशेष उपस्थिति में की गई।
हीमोग्लोबिन व सुगर की निःशुल्क जांच
चिकित्सा शिविर में आए महिलाओं का रक्त में हीमोग्लोबिन की प्रतिशत मात्रा व शुगर की मात्रा की निःशुल्क जांच की गई। इस दौरान कुछ महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाई गई, जिन्हें आवश्यक औषधीय उपचार दिया गया है।
शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनजंय सिंह परिहार ने उक्त निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सेवा देने के लिए वरिष्ठ चिकित्सक टीपी जेठानी, डॉ. संजय जेठानी व डॉ. श्रीमती निशा जेठानी का विशेष रूप से साधूवाद व्यक्त किया है। साथ ही शिविर में सेवा देने वाले महिला शिवसैनिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित उनका सम्मान भी किया है।
बच्चों के स्वास्थ्य जांच व उपचार हेतु होगा शिविर का आयोजन
महिलासेना के ज्योति सिंह ने बताया कि इस शिविर में डॉ. निशा जेठानी जोकि प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं ने अपनी निःशुल्क सेवाएं दी हैं। भविष्य में आगे बच्चों के स्वास्थ्य जांच व उपचार हेतु आगामी समय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर जल्द खमतराई के जेठानी अस्पताल परिसर में ही आयोजित किया जावेगा। डॉ. संजय जेठानी जोकि नवजात व बाल रोग विशेषज्ञ हैं वे अपनी सेवा वहां निःशुल्क रूप से देंगे।
