गृह मंत्री ने नगर पंचायत उतई में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रोशन सिंह बम्भोले

उतई। नगर पंचायत उतई के वार्ड 7 में स्थित बहुद्देश्यीय भवन में नगर में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे।अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने की। विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम पूर्व जनपद सदस्य भीषम हिरवानी लोक निर्माण प्रभारी तोषण साहू थे।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर हुई,तद्पश्चात लोकार्पण व भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुई।मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर में चहुमुखी विकास कराना हमारा कर्तब्य है जो हो भी रहा है और दिख भी रहा है काम मे विश्वास करते है।करोड़ो की सौगात नगर के विकास के लिए शासन से स्वीकृत हो गया है आगे भी विकास की अविरल धारा बहते रहेगी।कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
भूमिपूजन 14 वे वित्त आयोग मद अंतर्गत सीसी रोड आरसीसी नाली निर्माण कार्य वार्ड 1 से 15 तक लागत 62.35 लाख रुपए वार्ड 1 में गौठान निर्माण लागत 19 लाख 11 हजार,वार्ड 9 व 10 में 10 लाख की लागत से राज्य प्रवर्तित मद अंतर्गत गार्डन निर्माण,
लोकार्पण विधायक मद से 2 लाख की लागत से वार्ड 1 में मंच निर्माण, विधायक निधि से वार्ड 10 में दो लाख की लागत से कालम एवं छत निर्माण का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में सर्व शिक्षा विभाग से दो अतिरिक्त कमरा निर्माण लागत 7 लाख 52 हजार,शासकीय प्राथमिक शाला में सर्व शिक्षा विभाग से दो अतिरिक्त कमरा निर्माण लागत 7 लाख 52 हजार,शासकीय उच्च माध्यमिक शाला अतिरिक कमरा निर्माण लागत 5 लाख प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला आदर्श नगर उतई में शिक्षा विभाग अहाता निर्माण लागत राशि 7 लाख रुपए की लागत से बनने का लोकार्पण हुआ।
इस दौरान जितेंद्र साहू,सीएमओ सोहेल कुमार पार्षद सरस्वती साहू मनोरमा देवांगन प्रहलाद वर्मा बीरेंद्र गोस्वामी खुमान सिंह साहू सुरता सिंह गढ़े प्रेमनारायण साहू दीपक सिंग सावंत राम साहू मुरली राम ध्रुव उपअभियंता डीआर साहू भीमसेन सिन्हा राकेश साहू लक्ष्मी नारायण साहू अंकालू राम साहू रोहित पटेल नंदलाल चौधरी हेमन साहू योगेश साहू बुधराम साहू आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *