राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

कांकेर – ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के सफल क्रियान्वयन के लिए उप संचालक कृषि के कार्यालय कांकेर में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 07868-241661 है। कृषकों को होने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। सहायक संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार कोमरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसका मोबाईल नम्बर 98261-30146 है। सहायक नोडल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह नेताम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है, उनका मोबाईल नम्बर 62652-39834 है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लक्ष्मीकांत नाग के मोबाईल नम्बर 94242-90678 एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ईश्वर चंद्र देवांगन के मोबाईल नम्बर 99265-88854 है। नियंत्रण कक्ष कार्यालयीन अवधि में प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *