राजनांदगांव। कोरोना काल में जहां एक ओर गार्डन और सार्वजनिक स्थल पर प्रतिबंध लगा हुआ है वही राजनांदगांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर मनगटा वन चेतना केंद्र में बकायदा रूम बुक कर रंगरेलियां मनाते दो जनप्रतिनिधि पकड़ाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों राजनांदगांव जिले के सोमनी के पास स्थित मनगटा वन चेतना केंद्र में राजनांदगांव जनपद पंचायत का सभापति एवं ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी को रंगरेलियां करते ग्रामीणों के पकड़ा है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि इनके साथ पास के गांव की रहने वाली दो महिलाए भी संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ाई है। ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाने पर उक्त दोनों प्रतिनिधियो के द्वारा माफी मांगी गई है।
ग्रामीणों और सामाजिक लोगो के बीच मांगी माफी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जनपद पंचायत सभापति और ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रामीणों और सामाजिक लोगों के बीच लिखित में माफीनामा दिया गया है और आगे से इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए ग्रामीणों ने दोनों ही जनप्रतिनिधियों को खरी-खरी सुनाई है।
रूम भी बुक कराया था
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने मनगटा में अलग- अलग रूम बुक कराया था। जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई थी। ग्रामीण वहां पहुंचे तो दोनों ही जनप्रतिनिधि और महिलाए संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आए।
अय्यासी का अड्डा बना मनगटा
मिली जानकारी के अनुसार मनगटा वन चेतना केंद्र राजनांदगांव और दुर्ग से लगा होने और आउटर में बने होने के कारण यहां पर दुर्ग, भिलाई, रायपुर सहित राजनांदगांव के लोग मौज मस्ती करते नजर आतें है।
