संघ का फर्जी लेटर हेड उपयोग कर प्रमोशन से वंचित करने की कोशिश


दुर्ग। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का घटक है। संघ के सम्मानित वरिष्ठ सदस्य बी एस चावला प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के विरुद्ध, संघ का फर्जी लेटर हेड बना कर फर्जी शिकायत विभाग को की गई। ज्ञात हो कि शिकायत कर्ता द्वारा जो लेटर हेड का उपयोग किया वह फर्जी है जिस पर मात्र सील है, ना ही अध्यक्ष का नाम है ना उनका पता।
इसकी पुष्टि, वर्तमान संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। यह शिकायत डॉ बी एस चावला को प्रताड़ित करने एवं प्रमोशन से वंचित करने की बदनीयति के उद्देश्य से शासन के समक्ष की गयी थी। जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर संघ के कार्यालयीन पत्र क्रमांक 01 दिनांक 5 जनवरी 2021 के द्वारा तत्काल उक्त फर्जी शिकायत के फर्जी होने की सुचना, सचिव को प्रदान दी गई। परन्तु संघ के पदाधिकारी के पद एवं नाम का दुरूपयोग कर संघ के सम्मानित सदस्य के विरुद्ध आपराधिक एवं फर्जी तरीके से शिकायत करने के कारण शासन को लम्बी कार्यवाही करनी पड़ी। जिससे संघ की छवि धूमिल हुई , और संघ के सम्मानित सदस्य को प्रताड़ित होना पड़ा तथा संघ के सदस्यों में इसके विरुद्ध अत्यधिक रोष व्याप्त है। इसलिए संघ ऐसे आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध उचित एवं त्वरित कार्यवाही की मांग करता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *