धमतरी। धमतरी में नव पदस्थ कलेक्टर पी एस एल्मा से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ, के उपाध्यक्ष हर्षल मोहिते ने सौजन्य भेंट कर बंधाई दी, उक्त जानकारी एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने दी। शंकर वराठे ने आगे बताया कि धमतरी जिले में नव पदस्थ कलेक्टर पी एस एल्मा जी ने कार्यभार ग्रहण करने पर आज दिनांक 9 जून को छ.ग.कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन जिला धमतरी के पदाधिकारी गण सौजन्य भेंट कर स्वागत ,बधाई, एवं शुभकामनाएं दिये । कलेक्टर एल्मा ने फेडरेशन के पदाधिकारियों से लोकहित मे सहयोग प्रदान करने की अपील किया जिस पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने की प्रति बद्धता जाहिर किया । अंत में कलेक्टर ने कर्मचारी/अधिकारियों की समस्याओं को अपने स्तर पर मिल बैठकर समाधान करने एवं जिला मे बेहतर वातावरण बनाने की बात कही । जिला संयोजक मुकेश पांडे , महासचिव लक्ष्मण मगर ,कोषाध्यक्ष कृष्णा राम साहू , प्रवक्ता खुमान सिंह ठाकुर, नवीन चन्दाकर,हर्षल मोहिते, कपिल देशलहरे इत्यादि उपस्थित रहे ।
नव पदस्थ धमतरी कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर एसोसियन ने बंधाई दी-
