पाटन। भाजपा उत्तर मंडल पाटन की नवनियुक्त पदाधिकारीयो की प्रथम आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर की अध्यक्षता में रेस्टहाउस तर्रा में रखा गया था। उक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा निम्न प्रस्ताव पर चर्चा कर पारित किया गया।
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापन 18+ वालो को मुफ्त टीका करण एव गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबो को दीपावली तक मुफ्त 5 किलो/व्यक्ति राशन देने।
2. प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को जबरदस्ती वर्मीकम्पोस्ट खाद बिना जांच की उसमे कौन से तत्व कितनी मात्रा में है।अनिवार्य रूप से खाद लेने बाध्य किया जा रहा है।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18+को मुफ्त टीकाकरण की घोषणा किये जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा धन्यवाद देने के बजाय प्रेस में आलोचना के लिए निंदा प्रस्ताव।
4. माननीय सांसद विजय बघेल के द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न असफल नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऊलजलूल बयान जारी करने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
5. सोसल मीडिया को मजबूत करने पर विचार।
उक्त बैठक में कैलास यादव महामंत्री, उपाध्यक्ष गण महेश वर्मा, टीकाराम साहू, दिलीप साहू,गजेंद्र मढ़रिया, मंत्रीगण कुंदन देवांगन, ललित सोनकर, रमाकांत यदु, विनोद अग्रवाल कोषाध्यक्ष, जनक साहू आदि उपस्थित थे।
