न्यूज़ 24 कैरेट खबर का असर ग्राम पंचायत कोयबा के ऊपर पारा, बीच पारा, व उदन्ती के ग्रामीणों को नल जल की सुविधा होने से चेहरे पर आई मुस्कान

? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद / मैनपुर खबर : आज से तीन दिन पहले 05 जून को news24 कैरेट में खबर प्रकाशित होने पर ग्रामीणों की सूचना से ग्राम पंचायत कोयबा के तीनों पाराओं का खबर प्रमुखता से दिखाया गया था कि किस तरह से यहाँ के ग्रामीण भीषण गर्मी से जुझकर झरिया का पानी पीने के लिए मज़बूर हो रहे है लिहाज़ा अधिकारियों तक आवाज पहुंची और आज 08 जून को कोयबा पंचायत के ऊपर पारा, बीच पारा, व उदन्ती के ग्रामीणों को राहत बड़ी राहत मिली है बतादें पिछले तीन महीनों से नल बन्द होने से ग्रामीण झरिया का पानी पी रहे थे आज बोरिंग को पीएचई द्वारा चालू कर दिया गया है ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी है
आज पीएचई के कर्मचारी आकर नल को मरम्मत कर चालू किया गया जिससे लोगों की चेहरों में खुशियां झलक पड़ी इस कड़ी में सिर्फ न्यूज़ 24 कैरेट पर ग्रामीणों की दुर्दशा पानी की किल्लत , तरसती जिन्दगियों को प्रमुखता से सामने उजागर किया था साथ ही नल जल योजना को घेरते हुए जमीनी हकीकत को दिखाया था फलस्वरूप आज इन पाराओं कोयबा पंचायत के ऊपर पारा, बीच पारा, व उदन्ती के ग्रामीणों को राहत बड़ी राहत मिली है बोरिंग चालू हो गया है यहाँ ग्रामीणों ने फोटो साझा कर खुशियां जाहिर की और न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को धन्यवाद दिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *