उतई ।ग्रामीण क्षेत्र से अधिक शहरी क्षेत्र के लोग पंहुच रहें वैक्सीन लगवाने टीकाकरण में उतई के लोगों की संख्या काम है सभी लोगों से निवेदन है की इस कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन का टीका लगवाना अनिवार्य है। सभी क्षेत्रवासियों से विन्रम निवेदन है की टीकाकरण के प्रति सभी जगह जागरूक करें और अपने घर के सभी सदस्यों को टीका लगवाने में सहयोग करें।
महामंत्री सोनू राजपूत ने सोमवार को उतई चिकित्सालय स्थित कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अस्पतालों में कोविड का वैक्सीन लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 18+44 एवं 60 साल से अधिक और 45 से 60 साल आयुवर्ग के मरीजों का टीकाकरण किया जा रहा है।
महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोविड टीकाकरण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तत्पर है। लोगों से अपील किया है कि वे जरूरतमंदों का टीकाकरण में सहयोग करें। बताया कि प्रत्येक केंद्र पर उनके द्वारा अलग से सुविधा काउंटर खोले जा रहे हैं। जिससे आम जनमानस को टीकाकरण में सहयोग प्रदान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान भाजपा महामंत्री सोनू राजपूत, भाजयुमों उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु, टीकाकरण प्रभारी मुकेश मेश्राम, सहित समस्त स्टाप उपस्थित रहें।
