सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में डिलीवरी सुविधा आरम्भ होते ही अस्पताल में जुड़वा बच्चों का सफल प्रसव हुआ

रोशन सिंह बम्भोले

उतई । सामुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में अब  ऑपरेशन से डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई  है, विगत कई माह से डिलीवरी की सुविधा बन्द होने से इस क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी गर्भवती महिलाओं को दुर्ग के जिला अस्पताल में भेजा जा रहा था, डिलीवरी सुविधा के आरम्भ होने से इस क्षेत्र के लोगो ने खुशी जाहिर की है विदित हो कि सामुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में आस पास के 20 से 25 ग्राम के ग्रामीण चिकित्सा लाभ लेते है। डिलीवरी के प्रारंभ होते ही  रविवार को डॉक्टर शुभलक्ष्मी स्त्री रोग विशेषज्ञ  एवम् टीम द्वारा ऑपरेशन से 2 स्वस्थ कन्या शिशु का जन्म करवाया गया। पूरी टीम को सामुदाययिक स्वास्थ्य उतई चिकित्सा प्रभारी  एन एल बंजारे ने   बधाई दिया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में  फिजियोथेरेपी की सुविधा भी मिलने शुरू हो जाएगी जिस पर निरंतर काम चल रहा है।कोविड जांच के लिए भी विशेष कक्ष का निर्माण हो चुका है जिसमे सुविधाएं मिलना शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *