पाटन। ग्राम पंचायत उफ़रा के मनरेगा मजदूरों ने आज सरपंच ढाल सिंह ठाकुर,उपसरपंच गायत्री साहू,सचिव पुनीत हिरवानी के मार्गदर्शन में मनरेगा कार्य के बाद एक घण्टे श्रमदान करके गांव के नालियों,तालाब के घाट,बोरिंग तथा पानी टँकी के आसपास सफाई अभियान चलाया लगभग 298 मजदूरों ने इस काम मे अपना बढ़ चढ़ कर योगदान दिया।
आज सफाई हो जाने से गंदे पानी की निकासी व तालाबो की नालियों की सफाई हो जाने से तालाब में बरसात का पानी भरने में सुविधा होगी।
रोजगार सहायक संजय सोनवानी ने मनरेगा श्रमिको से श्रम दान करके बरसात के पहले सफाई हेतु अपील कियॉ जिसमे सभी कार्यरत मजदूरों द्वारा सफाई अभियान हेतु सहमति व्यक्त किया गया।

स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी:-ढाल सिंह ठाकुर
स्वच्छता अभियान में मजदूरों की श्रम दान भागीदारी को सराहना करते हुवे सरपंच ग्राम पंचायत उफ़रा ढाल सिंह ठाकुर ने कहा स्वच्छता हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रति सप्ताह चले स्वच्छता अभियान:-गायत्री साहू
गांव की साफ सफाई के लिए मनरेगा श्रमिकों के साथ सफाई कर रही उपसरपंच ग्राम पंचायत उफ़रा गायत्री साहू ने कहा स्वच्छता अभियान मे भाग लेकर मुझे अच्छा लग रहा है यह अभियान प्रति सप्ताह चले तो गांव स्वच्छ रहेगा।।
स्वच्छ उफ़रा सुंदर उफ़रा बने मेरे मजदूरों को धन्यवाद:–रोजगार सहायक
रोज़गार सहायक संजय सोनवानी ने श्रमदान से साफ सफाई के लिए मजदूरों की सहमति के लिए मजदूरों को धन्यवाद दिया।एवं कहा कि हम सभी ग्राम वासी मिलकर इसी तरह अभियान व सामूहिक जिम्मेदारी से काम करेंगे तो बहुत जल्द स्वच्छ उफ़रा सुंदर उफ़रा का सपना साकार हो सकेगा।
आज सफाई अभियान मे भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच ढाल सिंह ठाकुर,उपसरपंच गायत्री साहू,सचिव पुनीत हिरवानी, रोज़गार सहायक संजय सोनवानी,पंचगण मिलेश्वर ठाकुर,अनिता कुर्रे,सती चक्रधारी,सावित्री यादव,जानिक निषाद,रूपमती ठाकुर,धनेश्वरी ठाकुर,क्षमा मानिकपुरी,मेट श्याम सुंदर निषाद,विष्णु चंद्राकर,राजेश पटेल,मन्नू यादव,टिकेंद्र ठाकुर,अरविंद दास सहित सभी मजदूरों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
