दुर्घटना में मृतक परिवार से मिली जिला पंचायत सदस्य

छुरा….. मुख्य मार्ग पांडुका से नजदीक ग्राम गाड़ाघाट में शनिवार की रात्रि रेत से भरे हाइवा के चपेट में आकर हुलेश निषाद पिता आशाराम निषाद उम्र 42 साल की हॉस्पिटल ले जाते वक्त मृत्यु हो गया। मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाले था । दुर्घटना में शामिल रेत भरे हाइवा वाहन नहर लाइनिंग कार्य मे लगे प्लांट मुरमुरा जा रहा था।
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने मृतक के परिवार वालों से मिलकर ढाढ़स दिलाते हुए, मृतक के आश्रित उनकी पत्नी को कलेक्टर दर पर नॉकरी दिलाने के साथ उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।
श्रीमती साहू ने आसपास हो रहे दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे रेत परिवहन में लगे हाइवा और अन्य भारी वाहनों से हमेशा ही गम्भीर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इस पर बंदिश लगनी चाहिए। कुछ दिनों पूर्व ही सरकड़ा ग्राम के नजदीक सुबह वाक पर निकले दम्पप्ति को एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया था, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल है। जिसका आजतक पता नहीं चल पाया है।
श्रीमती साहू के साथ भूपेंद्र साहू,रोशन सेन,यादराम साहू,डॉ.अरुण साहू,यशवंत यादव और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *