पाटन कालेज में वार्षिक परीक्षा 2021 की उत्तर पुस्तिका जमा करने की द्वितीय चरण 9 जून से प्रारम्भ


पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में विश्विद्यालय के निर्देशानुसार वार्षिक परीक्षा 2021 की उत्तर पुस्तिका जमा करने की द्वितीय चरण 9 जून से प्रारम्भ हो रहा है जिसका विवरण निम्नानुसार है बीकॉम भाग एक नियमित व प्राइवेट सभी दिनांक 09/06/2021 से 11/06/2021 तक कक्ष क्रमांक 35 में, बीए द्वितीय वर्ष नियमित व प्राइवेट सभी 11/06/2021 से 14/06/2021 तक कक्ष क्रमांक 36 में , बीएससी प्रथम वर्ष नियमित व प्राइवेट सभी 09/06 2021 से 11/06/2021 तक कक्ष क्रमांक 37, बीएससी द्वितीय वर्ष नियमित व प्राइवेट सभी 10/06/2021 से 12/06/2021 तक कक्ष क्रमांक 37 में, बीएससी अंतिम वर्ष नियमित व प्राइवेट सभी 11/06/2021 से 14/06/2021 तक कक्ष क्रमांक 36 में, एम ए पूर्व समाजशास्त्र प्राइवेट 09/06/2021 से 11/06/2021 तक रुसा भवन प्रवेश द्वार के समीप जमा लिया जाएगा । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव व परीक्षा प्रभारी बीएम साहू ने सयुक्त जानकरी देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी जमा नही किये है वो उत्तरपुस्तिका के साथ अग्रेषण शुल्क सहित कालेज में जमा करेंगे। सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र साथ लावे जिसमें महाविद्यालय द्वारा पावती प्रदान किया जाएगा । साथ ही बीए प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी जिन्होंने पर्यावरण विषय की प्रयोगिक प्रोजेक्ट फाइल जमा नही किये है वे सभी 10 जून तक अनिवार्य रूप से जमा कर देवे। सभी लोग शासन द्वारा निर्धारित कोविड 19 के नियमो का पालन करेंगे और मास्क अनिवार्य रूप से लागयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *