सांसद विजय बघेल ने किया रानीतराई में वृक्षारोपण व निःशुल्क राशन वितरण, कौही पहुंचकर पूर्व सरपंच को श्रद्धांजलि दिया एवं परिजनों से मिले

रानितराई। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल उरला, भिलाई 3 ,चरोदा से पहुंच रानीतराई में मोदी जी के संगठन ही सेवा के तहत मास्क वितरण सहित आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण रानीतराई बावा तालाब हनुमान मंदिर में किया साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा प्रदत्त सुखा राशन का वितरण गरीब परिवार को किया गया । रानीतराई पंचायत के सरपंच निर्मल जैन व ज़िला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकार , मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू , लोकमनी चंद्राकार,धनराज साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किए । सांसद विजय बघेल के कहा की आज पर्यावरण को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है साथ ही वृक्ष की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है । हम सभी को पेड़ लगाकर सुरक्षा जरूर करना चाहिए। साथ ही स्व अनिरुद्ध जगन्नाथ जो भारतीय मुल के पद्मविभूषीत पुर्व राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रधांजलि अर्पित किये।

रानीतराई में सांसद निधि से नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण स्थगित
आज भारतीय मूल के मारिशास के सम्मानीय नेता जी के आकस्मिक निधन पर आज राष्टीय शोक होने के कारण सांसद ने रानीतराई में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

सांसद बघेल रानितराई के बाद आंनद मठ मंदिर कौही पहुंचे उन्होंने वहां पर भी पौधरोपन किया। उसके बाद कौही के पूर्व सरपंच माखन साहू के आकस्मिक निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि दिया एवं परिजनो से मिलकर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना किये और दुख की घड़ी को सहन करने शक्ति प्रदान करने की कामना किये।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक , रानीतराई सरपंच निर्मल जैन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकार,भाजपा मण्डल अध्यक्ष लोकमानि चंद्राकार ,खेमलाल साहू , प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश चंद्राकार , भगवान सिंह चंद्राकर , प्रमोद जैन, नारद साहू, तेजेन्द्र पिपरिया , आशीष कोचर , पाहन्दा सरपंच श्रीमती मनीषा देशलहरे ,नंदकुमार नायक , बाबा वर्मा ,श्रीमती सीता सिन्हा निपानी सरपंच , गंगादीन साहू , ,आशीष शर्मा ,हिमाचल साहू ,महेंद्र साहू कामता ठाकुर , जितेन्द्र धुरंधर , सुआनजना चक्रधारी ,मंजू अंगारे ,ममता परधी, राधिका बाई ,शिवकुमारी साहू , पेमिन ठाकुर , गायत्री यादव ,जुगन विश्वकर्मा ,मल्लू कश्यप , योगेश्वर साहू , उकेश साहू, राजेश साहू ,सोहन साहू, नारायण साहू ,हेमलाल साहू , बुद्धदेव साहू, विजय साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता व दौवा राम साहू , अवध राम बिजोरा ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *