उतई महाविद्यालय में पौधारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।विश्व पर्यावरण के शुभ अवसर पर उतई नगर में स्थित शासकीय महाविद्यालय परिसर में आम बादाम और पीपल का 20 पौधो का रोपण कर , उसकी सुरक्षा का संकल्प लेकर विश्वपर्यावरण दिवस मनाया गया ।
पर्यावरण को सहेजने के लिए युवाओं द्वारा वसुधा पर्यावरण संरक्षण संगठन का गठन कर संगठन में शामिल सभी युवाओं और स्टार स्पोर्ट्स क्लब उतई के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दिया गया और पौधों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए ट्री गार्ड लगाकर प्रत्येक युवाओ को हर दिन पानी डालने की जिम्मेदारी दिया गया है , इस प्रकार से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने हेतु उतई नगर औऱ आस पास के नागरिक उपस्थित हुए। जिसमे राजेश चन्द्राकर,गोपेश साहू,हितेश वर्मा, दीपक विश्कर्मा ,डिकेन्द्र हिरवानी,रविन्द्र वर्मा ,चन्द्रकान्त बम्भोले ,पूनमचंद सपहा,सोनू राजपूत ,उमेश साहू ,प्रहलाद वर्मा,तोषण साहू , सतीश पारख , प्रदीप पाटिल , चंद्रशेखर वर्मा , ग्रीस साहू , पंडित उमाशंकर अवस्थी , कृष्णा जायसवाल , विजय यादव , मनोज गोश्वामी , मनीष साहू , लोकेश सेन , दानेश्वर प्रसाद साहू , डोमन साहू , प्रशांत विश्वकर्मा , लेखराम , सनत साहू , रोहित चौहान , नरेंद्र साहू , खिलेस बांधे , उमाकांत वर्मा , प्रवीण वर्मा , दीपक चन्द्राकर ,डुमेश साहू , रोमशंकर यादव , योगेश कोर्राम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *