देवादा पंचायत भवन की हालत जर्जर छत की प्लास्टर गिरा कोई जनहानि नही हुई

पाटन। विकासखण्ड पाटन के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की धरा ग्राम पंचायत देवादा की पंचायत भवन जर्जर हो चुकी है। जर्जर हो चुकी पंचायत भवन में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भवन के अभाव में जर्जर हो चुकी पंचायत भवन में ही पंचायत बैठक और अन्य कार्यो से संबंधित बैठकें होती हैं।
शुक्रवार की शाम पंचायत भवन की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। हादसा हुए उस समय भवन में कोई नही था जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नही हुई लेकिन यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

गौरतलब हो कि लगभग 25 साल पहले 1996 में मध्यप्रदेश सरकार के वाणिज्य एवं कर मंत्री जालम सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं तत्कालीन विधायक वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष आतिथ्य में इस भवन का लोकार्पण हुआ था।
पंचायत भवन के पास सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम , बाजार आदि लगता है जिसके कारण यहां पर हमेशा चहल पहल लगा रहता है। पास में लगे पेड़ की छांव में दिन भर बच्चे भी चहल कदमी करते रहते है। यह भवन कभी भी गंभीर हादसों को निमंत्रण दे रही है।

सरपंच श्रीमती ऊर्वशी वर्मा ने बतलाया कि पंचायत भवन की जर्जर हालत को देखते हुए नए भवन बनाये जाने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की गई है। जिसकी स्वीकृति भी मिल गई। जिला प्रशासन से भवन की स्थिति को देखते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *