पाटन। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत धौराभाठा के गौठान में 02 पीपल व 3 आम के 05 पौधे लगाये गये व समूह के सदस्यों ने देखभाल की जिम्मेदारी लिए इस अवसर पर व सचिव महेन्द्र कुमार साहू द्वारा ग्रामवासियों से अपील किया गया कि प्रत्येक परिवार में राशनकार्ड में जितने सदस्य है उतने पेड़ घर के बाड़ी, खेत,नाला व तालाब किनारे,अवश्य लगाए व उन पेड़ो की देखभाल करें पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ते जा रहे है । जिससे स्वास्थ्य खराब हो रहे है व प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है इस covid-19 विपदा की घड़ी में जिस प्रकार ऑक्सीजन गैस के लिए लोग त्राहि त्राहि हो रहे थे जिसके कारण सर्वाधिक पीपल पेड़ ग्राम के सार्वजनिक स्थलों पर चिन्हांकित करके लगाया जाए। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मेहतरीन शिवहरे,रोजगार सहायक श्रीमति प्रतिमा साहू, शेखर चन्द्राकर, श्री बेनीराम ठाकुर अध्यक्ष गौठान समिति, मुकेश चौरसिया भोपेन्द्र शिवहरे, रामलाल साहू, श्रीमती शांति साहू अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता मंडावी सहित महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे
धौराभाठा के गौठान में पौधरोपन किया गया
